Home > Jamshedpur > एमजीएम मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन अस्पताल में काम कर रहे इलेक्ट्रीशियन को 3 महीने से नहीं मिली मजदूरी, हुआ हंगामा

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन अस्पताल में काम कर रहे इलेक्ट्रीशियन को 3 महीने से नहीं मिली मजदूरी, हुआ हंगामा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में नवनिर्मित अस्पताल में काम कर रहे 47 इलेक्ट्रीशियन को 3 महीने की मजदूरी नहीं मिली है। अस्पताल का निर्माण कार्य एलएनटी कंपनी करा रही है। इन इलेक्ट्रिशियनों का कहना है कि उन्हें तारीख पर तारीख दी जा रही है। वह लोग दूर-दराज से काम करने आते हैं। कोई गालूडीह से आ रहा है। कोई बारीडीह से आ रहा है। लेकिन, मजदूरी नहीं मिलने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मजदूरी नहीं मिलने से इन इलेक्ट्रीशियनों के घर में आर्थिक तंगी खड़ी हो गई है। घर का चूल्हा जलना मुश्किल हो रहा है।लोगों ने मामले की शिकायत एमजीएम थाने में भी की है। थाना प्रभारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुपरवाइजर अरुण का कहना है कि काम कराने वाला ठेकेदार पटना में रहता है। उसे सूचना दे दी गई है। कंपनी से पेमेंट आने पर सब को मजदूरी दी जाएगी।

यह भी पढें – टाटा स्टील पर जमशेदपुर के 10 सैरात बाजारों का 17 करोड़ 60 लाख 76 हजार 246 रुपए का रेंट बकाया, कंपनी ने 1997 से अब तक सरकार को नहीं दिया रेंट

सुपरवाइजर का कहना है कि उसका खुद का 3 महीने का पेमेंट बकाया है। जबकि इलेक्ट्रीशियनों का कहना है कि अगर उन्हें भुगतान नहीं मिला। तो वह घर का खर्चा कैसे चलाएंगे। 3 महीने में काम करने के लिए साइट पर आने की वजह से उनका हजारों रुपया आने-जाने में खर्च हो चुका है। मजदूरों ने हड़ताल कर दी है। इससे अस्पताल का निर्माण कार्य भी ठप हो गया है।

यह भी पढें – जोजोबेड़ा में न्युवोको की जमीन का 7 अरब 44 करोड़ 70 लाख 38 हजार 516 रुपए का लीज रेंट बकाया, भुगतान करने को डीसी ने टाटा स्टील को लिखा पत्र

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा