Home > Jamshedpur > जन सेवकों के ट्रांसफर पोस्टिंग के मुद्दे पर डीसी और जिला परिषद अध्यक्ष में ठनी, लगाया अनदेखी का आरोप

जन सेवकों के ट्रांसफर पोस्टिंग के मुद्दे पर डीसी और जिला परिषद अध्यक्ष में ठनी, लगाया अनदेखी का आरोप

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : 84 जन सेवकों की ट्रांसफर पोस्टिंग के मुद्दे को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू डीसी विजया जाधव से नाराज हो गई हैं। बारी मुर्मू का कहना है कि डीसी ने बिना उनको जानकारी दिए जन सेवकों की ट्रांसफर पोस्टिंग कर दी है। इसे लेकर अब बारी मुर्मू डीसी विजया जाधव पर अनाप-शनाप आरोप लगाने में जुट गई हैं। शनिवार को जिला परिषद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बारी मुर्मू ने आरोप लगाया कि जब से डीसी विजया जाधव ने डीडीसी के रिटायरमेंट के बाद डीडीसी का भी चार्ज संभाला है तबसे गांव का विकास ठप हो गया है। लेकिन वह यह नहीं बता सकीं कि पहले किन इलाकों में क्या-क्या योजनाएं चल रही थीं और अब वह योजनाएं बंद हो गई हैं। इस बारे में भी ठोस जानकारी नहीं दे सकीं कि किन-किन गांव का विकास ठप हुआ है। बारी मुर्मू ने ऐलान किया कि 24 जनवरी को उपायुक्त के खिलाफ डीसी ऑफिस के सामने धरना दिया जाएगा। उधर, सूत्रों का कहना है कि बारी मुर्मू भी जन सेवकों की मनचाही ट्रांसफर पोस्टिंग कराना चाहती थीं। ऐसा नहीं होने पर वह नाराज हैं।
यह भी पढें – टाटा स्टील पर जमशेदपुर के 10 सैरात बाजारों का 17 करोड़ 60 लाख 76 हजार 246 रुपए का रेंट बकाया, कंपनी ने 1997 से अब तक सरकार को नहीं दिया रेंट

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply