जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के मून सिटी के पास निखिल हार्डवेयर की दुकान में काम करने वाले शुभम चंद्र के साथ एक युवक ने पिस्तौल सटाकर मारपीट की है। मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। शुभम चंद्र ने शोर मचाया तो उसकी दुकान के मालिक वहां पहुंच गए। उन्हें देखकर आरोपी युवक फरार हो गया। दुकान के मालिक ने शुभम चंद्र को अपनी गाड़ी से चेक पोस्ट रोड स्थित उसके घर छोड़ा। इसके बाद शुभम चंद्र ने मामले की शिकायत उलीडीह थाना पुलिस से की। पुलिस को शुभम चंद्र ने बताया कि वह चार दिन पहले अपने मामा कंचन के घर शांति नगर गया था। वहीं वह अपनी बहन से बातचीत कर रहा था। तभी भोंदू नामक युवक वहां जाकर गाली गलौज करने लगा। इस पर शुभम चंद्र ने भोंदू की पिटाई कर दी। इसी का बदला लेने के लिए शुक्रवार की रात जब शुभम चंद्र हार्डवेयर की दुकान बंद कर रहा था, तभी भोंदू वहां पिस्तौल लेकर पहुंचा। शुभम चंद्र को पिस्तौल सटाकर जान से मारने की धमकी दी। गाली गलौज की और मारपीट करने लगा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी भोंदू की तलाश की जा रही है।
an employee of Nikhil Hardware shop near Moon City, Jamshedpur crime News, JAMSHEDPUR news, Jamshedpur: चार दिन पहले हुई मारपीट का बदला लेने को उलीडीह के मून सिटी के पास निखिल हार्डवेयर की दुकान के कर्मचारी को सटाया पिस्टल, Jharkhand News, Mango crime news, Newsbee news, To take revenge for the fight that took place four days ago, Ulidih was pistol-whipped and threatened., दी धमकी




