Home > Jamshedpur > टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन दिखाई हरी झंडी

टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन दिखाई हरी झंडी

जमशेदपुर : रांची से हावड़ा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद ट्रेन रविवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर भी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सांसद विद्युत वरण महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे और ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। टाटानगर से हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का कैटरिंग के साथ एक कोच में किराया 1510 रुपए, बिना कैटरिंग के एसी कोच का किराया 1355 रुपए, कैटरिंग के साथ चेयर कार का किराया 810 रुपए और बिना कैटरिंग के चेयर कार का किराया 685 रुपए रखा गया है। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची तो यहां उद्घाटन कार्यक्रम में टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के जवानों को तैनात किया गया था। रेल सिविल डिफेंस के जवानों ने इंस्पेक्टर संतोष कुमार की निगरानी में कार्यक्रम संपन्न कराया।

इसे भी पढ़ेंझामुमो नेता बाबर खान बोले- भाजपा सांसद ने दी है भारत माता के लाल को गाली हो, करवाई

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply