Home > Crime > जेल से 2 महीना पूर्व बाहर आए बदमाश ने साथियों के साथ सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के सुखिया रोड पर एक युवक पर चलाई गोली

जेल से 2 महीना पूर्व बाहर आए बदमाश ने साथियों के साथ सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के सुखिया रोड पर एक युवक पर चलाई गोली

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के सुखिया रोड 10 नंबर बस्ती के रहने वाले सन्नी सिंह पर एक बदमाश करण सिंह उर्फ मामे ने फायरिंग कर दी। गोली चलाने के दौरान उसने सन्नी के पास से ₹22000 भी लूट लिये। घटना को अंजाम देकर करण सिंह मामे अपने साथियों के साथ फरार हो गया। सन्नी ने पुलिस को बताया कि वह जागरण के कार्यक्रम से रात को घर लौट रहा था तभी यह घटना घटी। खालसा बस्ती की रहना रहने वाली रेशम कौर ने बताया कि करण सिंह अपने साथियों के साथ खालसा बस्ती भी आया था और प्रिंस के सिंह के बेटे रणबीर सिंह को ढूंढ रहा था। उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की थी और पिस्तौल लहराते हुए चला गया था। रेशम कौर ने बताया कि गोलमुरी में दो महीना पहले फायरिंग हुई थी। इस मामले में करण सिंह उर्फ मामे जेल गया था और 2 महीने पहले ही जेल से बाहर आया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें – झामुमो नेता बाबर खान बोले- भाजपा सांसद ने दी है भारत माता के लाल को गाली हो, करवाई

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply