Home > Crime > Jamshesdpur: मानगो थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी में एक घर से चोरों ने पार कर दिए 10 लाख रुपए कीमत के जेवरात

Jamshesdpur: मानगो थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी में एक घर से चोरों ने पार कर दिए 10 लाख रुपए कीमत के जेवरात

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी के रहने वाले जितेंद्र पांडे के घर चोरी हुई है। चोरों ने उनके घर से 10 लाख रुपए कीमत के जेवरात पार कर दिए हैं। जितेंद्र पांडेय साइजर कंपनी में काम करते हैं। वह गोलमुरी के ईस्ट प्लांट बस्ती स्थित अपने भाई के घर गए थे। बुधवार को वह दोपहर लगभग 1:00 बजे वापस लौटे तो देखा घर का ताला खुला हुआ है। अंदर घुसे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अलमारी खुली हुई थी और सारा सामान बिखरा हुआ था। घर के सारे जेवरात गायब थे। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। सभी लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मानगो थाने में दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जितेंद्र पांडे को शक है कि उनके आसपास रहने वाले किसी व्यक्ति ने ही घटना को अंजाम दिया है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply