Home > Business > Tata Motors: 2800 बाइ सिक्स कर्मचारियों को स्थाई करना प्रबंधन की बनी मजबूरी, टेल्को वर्कर्स यूनियन ने तैयार की गेट घेराव की रणनीति

Tata Motors: 2800 बाइ सिक्स कर्मचारियों को स्थाई करना प्रबंधन की बनी मजबूरी, टेल्को वर्कर्स यूनियन ने तैयार की गेट घेराव की रणनीति

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स में बाई सिक्स कर्मियों को स्थाई करने के मामले में टेल्को वर्कर्स यूनियन ने बुधवार को अपने यूनियन कार्यालय में मीटिंग कर गेट घेराव और गेट मीटिंग की रणनीति तैयार की है। गेट मीटिंग व घेराव कर प्रबंधन पर 2800 बाई सिक्स कर्मियों को जमशेदपुर प्लांट में ही स्थाई करने का दबाव बनाया जाएगा। गुरुवार से टाटा मोटर्स में 5 दिन का ब्लॉक क्लोजर है। इसके बाद टेल्को वर्कर्स यूनियन गेट मीटिंग और गेट घेराव करेगा। मीटिंग में टेल्को वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष आकाश दुबे और सदस्य हर्षवर्धन ने कहा कि अब टाटा मोटर्स की मजबूरी बन गई है कि वह बाई सिक्स कर्मियों को स्थाई करे। स्थाई कर कर्मियों को जमशेदपुर प्लांट में ही नियुक्त करना होगा। उन्होंने कहा कि टेल्को वर्कर्स यूनियन की मांग है कि इन सबको पुराने ग्रेड पर ही स्थाई किया जाए। क्योंकि, जब इन्होंने पहली बार 200 दिन का काम पूरा किया था तब नया ग्रेड नहीं था। मीटिंग में टेल्को वर्कर्स यूनियन के महासचिव प्रकाश कुमार, उपाध्यक्ष आकाश दुबे, सक्रिय सदस्य हर्षवर्धन के अलावा भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, गोल्डी तिवारी, कान्वाई वर्कर्स यूनियन के नेता ज्ञान प्रकाश, हरिशंकर प्रसाद, विनोद कुमार सिंह, टाटा कमिंस यूनियन के पूर्व महामंत्री अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। डीएलसी ने भी मुंबई हाईकोर्ट के आदेश पर आए झारखंड हाईकोर्ट के निर्णय का पालन करने के लिए टाटा मोटर्स प्रबंधन को पत्र लिखा है। इन सब से टाटा मोटर्स दबाव में आ गया है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply