Home > Crime > DhalbhoomGarh: धालभूमगढ़ में नेशनल हाईवे 18 पर नूतनगढ़ और मनकाबेड़ा गांव के पास बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, दो घायल

DhalbhoomGarh: धालभूमगढ़ में नेशनल हाईवे 18 पर नूतनगढ़ और मनकाबेड़ा गांव के पास बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, दो घायल

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ में नेशनल हाईवे 18 पर नूतनगढ़ और मनकाबेड़ा गांव के बीच एक बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। बुधवार को हुए इस सड़क हादसे में दोनों लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नौशाद अहमद मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों की हालत गंभीर थी। नौशाद अहमद ने एंबुलेंस को फोन कर बुलवाया और फौरन दोनों को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भिजवाया। साथ ही दोनों के परिजनों को भी सूचित किया। बताते हैं कि घायलों में मनकाबेड़ा गांव का भीम मुर्मू और कोकपाड़ा का रहने वाला रिंकू है। भीम मुर्मू बाइक पर था, जबकि रिंकू साइकिल से जा रहा था। नौशाद अहमद ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने में धालभूमगढ़ थाना के जितेंद्र जी, अमित मिश्रा और स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों का भी योगदान रहा।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply