Home > Crime > Jamshedpur: मानगो के पारडीह में बागीचा उजाड़ने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, महिलाओं समेत दोनों पक्ष के पांच लोग घायल+ वीडियो

Jamshedpur: मानगो के पारडीह में बागीचा उजाड़ने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, महिलाओं समेत दोनों पक्ष के पांच लोग घायल+ वीडियो

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह में स्कूल के पास बगीचा उजाड़ने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी डंडे चले। इस मारपीट में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष से दो लोग हरे कृष्णा सिंह और अशोक घायल हुए हैं। इन पर लाठी डंडे से हमला किया गया। दोनों का सर फट गया है।

दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि, दूसरे पक्ष से महिलाओं के घायल होने की बात बताई जा रही है। महिलाओं को मामूली चोट आई है। दूसरे पक्ष का आरोप है कि महिलाओं से छेड़छाड़ भी की गई। उनके कपड़े फट गए हैं। एक पक्ष के जामिनी महतो ने बताया कि शिव पूजा मैदान में एक बागीचा है। बागीचे में कुछ लोग ताला बंद करके रखते हैं। शिव पूजा मैदान में जब भी धार्मिक प्रोग्राम होता है, तो इस बागीचे के चलते लोगों को दिक्कत होती है। इसीलिए कुछ दिन पहले मीटिंग कर फैसला लिया गया था कि बागीचे को हटा दिया जाए। रविवार को फिर मीटिंग हुई और इस मीटिंग में पंचायत करने वालों ने कहा कि बागीचा हटाया जाएगा। इसके बाद कुछ युवक और महिलाएं बागीचा हटाने लगे तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया और महिलाओं के साथ मारपीट की। महिलाओं के साथ मारपीट होता देख महिला पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे और मारपीट शुरू हो गई। जामिनी महतो का आरोप है कि मारपीट करने वालों में हरे कृष्णा सिंह व अशोक आदि शामिल थे। जबकि, दूसरे पक्ष के मनोज का कहना है कि जब महिलाएं जाकर बागीचा उजाड़ने लगीं। पेड़ तोड़ने लगीं, तो हरे कृष्णा सिंह और अशोक उनको रोकने पहुंचे। महिलाओं और उनके साथ आए युवकों ने इन दोनों पर हमला कर दिया। लाठी डंडे से उनका सर फाड़ दिया गया। बाद में दोनों पक्ष के लोग मानगो थाना पहुंचे और एक दूसरे पर कार्रवाई के लिए थाने पर प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply