Home > Crime > Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के आशियाना गार्डन (आर्किड अपार्टमेंट) निवासी प्रतिष्ठित कारोबारी नवल सोंथालिया से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला (Jamshedpur Crime) सामने आया है। इस घटना के बाद से कारोबारी और उनका पूरा परिवार गहरे दहशत में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सोनारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशाल सिंह नामक आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर (Jamshedpur Crime ) ली है।

4 सितंबर से लगातार मिल रही थी धमकी

सुशील सोंथालिया के पुत्र नवल सोंथालिया ने पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया कि आरोपी ने खुद का नाम विशाल सिंह बताया है। उसने सबसे पहले 4 सितंबर को फोन कर रंगदारी की मांग की थी। इसके बाद भी वह लगातार फोन कर रंगदारी मांग रहा था और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर अंततः कारोबारी ने पुलिस की शरण ली।

कॉल डिटेल खंगालने में जुटी सोनारी पुलिस

सोनारी थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस नंबर से धमकी भरे फोन आ रहे थे, उसका कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकाला जा रहा है। विशाल सिंह नामक इस युवक की पहचान और उसके ठिकानों का पता लगाने के लिए पुलिस तकनीकी सेल की मदद ले रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले की जांच पूरी कर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Read also – Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

You may also like
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या
Jamshedpur Nikhar Sablok Murder: TMH से डिस्चार्ज होते ही जेल भेजा गया निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव

Leave a Reply