Home > Crime > Jamshedpur: मानगो के डिमना रोड पर धू धू कर जलने लगी आल्टो मारुति कार, पुलिस के साथ मिलकर लोगों ने बुझाई आग

Jamshedpur: मानगो के डिमना रोड पर धू धू कर जलने लगी आल्टो मारुति कार, पुलिस के साथ मिलकर लोगों ने बुझाई आग

जमशेदपुर: मानगो के डिमना रोड पर रविवार को एक आल्टो मारुति कार धू धू कर जलने लगी। बताते हैं कि कार मालिक कार लेकर वेल्डिंग करवाने आया था। कार को वेल्डिंग की जा रही थी। तभी अचानक चिंगारी से आग लग गई। यह पेट्रोल कार थी। लोगों का कहना है कि अगर का आग बढ़ जाती तो पूरी कार जल जाती और दुकान को भी नुकसान पहुंच सकता था। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने अग्निशमन विभाग को फोन किया। उलीडीह थाना पुलिस को भी फोन किया। अग्निशमन विभाग का दमकल मौके पर नहीं पहुंच सका। लेकिन उलीडीह थाना पुलिस की मदद से लोगों ने पानी डालकर किसी तरह कार की आग को बुझा लिया।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply