Home > Jamshedpur > Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन से 1454 श्रद्धालुओं को लेकर 4 मार्च को अयोध्या रवाना होगी आस्था ट्रेन

Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन से 1454 श्रद्धालुओं को लेकर 4 मार्च को अयोध्या रवाना होगी आस्था ट्रेन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन से 1454 श्रद्धालुओं को लेकर 4 मार्च को आस्था ट्रेन अयोध्या रवाना होगी। रविवार को आस्था ट्रेन के भाजपा संयोजक सुबोध झा टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे और आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक एस लांबा से 1454 टिकट प्राप्त किया। सुबोध झा ने बताया कि 4 मार्च को जो ट्रेन टाटानगर रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाएगी, उसमें जमशेदपुर के अलावा पूर्वी सिंहभूमि जिले के ग्रामीण इलाकों और पश्चिम सिंहभूम जिले के राम भक्त यात्रा करेंगे। सांसद विद्युत वरण महतो राम भक्तों से भरी इस आस्था ट्रेन को रवाना करेंगे। इस मौके पर पश्चिम सिंहभमि की सांसद गीता कोड़ा के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर दिनेश आनंद गोस्वामी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पश्चिम सिंहभूम के भाजपा नगर अध्यक्ष उदय सिंह देव आदि इस मौके पर रहेंगे। आईआरसीटीसी से टिकट प्राप्त करने वालों में सुबोध झा के अलावा चंडी चरण साहू आदि मौजूद रहे।

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
Jamshedpur Crime: गोलमुरी में रिश्तेदारों पर जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप, FIR दर्ज
घाटशिला में छापेमारी: 1.81 किलो गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार+VDO
गोविंदपुर में 48 घंटे से जलापूर्ति ठप, डेढ़ लाख लोग परेशान, पानी टंकी पर फूटा आक्रोश+VDO

Leave a Reply