Home > Health > Jamshedpur : साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में कैदी वार्ड की दीवार गिरी, अस्पताल में मची अफरा तफरी

Jamshedpur : साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में कैदी वार्ड की दीवार गिरी, अस्पताल में मची अफरा तफरी

जमशेदपुर : साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में कैदी वार्ड की दीवार शनिवार को गिर गई। कैदी वार्ड की दीवार गिरने से अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल हो गया। हालांकि इस घटना में किसी को कुछ नुकसान नहीं हुआ है। बताते हैं कि कैदी वार्ड के पीछे निर्माण कार्य चल रहा है। इसको लेकर वहां बड़ा गड्ढा खोदा गया है। इसी के चलते कैदी वार्ड की दीवार के नींव कमजोर हो गई और दीवार गिर गई। लोगों कहना है कि जहां दीवार गिरी है वहां मजदूर काम कर रहे थे। लेकिन जब दीवार गिरी तो वहां कोई नहीं था। अगर कोई होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। एमजीएम अस्पताल काफी जर्जर हो चुका है। यहां कुछ दिन पहले कई बार अस्पताल का छज्जा और छत का प्लास्टर गिरने से दुर्घटना हो चुकी है।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply