Home > Crime > Jamshedpur : दुगनी के पास उद्योग विभाग के महाप्रबंधक की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एमजीएम अस्पताल में एक को घोषित किया मृत

Jamshedpur : दुगनी के पास उद्योग विभाग के महाप्रबंधक की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एमजीएम अस्पताल में एक को घोषित किया मृत

जमशेदपुर : सरायकेला कांड्रा मुख्य मार्ग पर शनिवार को दुगनी के पास उद्योग विभाग के महाप्रबंधक शिवकुमार की लापरवाही के चलते बाइक सवार युवक साकची जेल का कर्मचारी संजय सुंडी घायल हो गया। जबकि एक युवक की मौत हो गई। जिस युवक की मौत हुई है, उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। बताते हैं कि उद्योग विभाग के महाप्रबंधक शिवकुमार अपनी कार से सरायकेला जा रहे थे। वह कार चला रहे थे। कार चलाने के दौरान ही वह गुटका खाने के लिए उसका पैकेट फाड़ने लगे। तभी कार बेकाबू होकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक घायल हुए। दोनों को एमजीएम अस्पताल लाया गया। यहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। घायल का इलाज चल रहा है। घायल का नाम संजय सुंडी है। वह साकची जेल का कर्मचारी है। घटनास्थल पर लोगों ने शिवकुमार को घेर कर पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply