Home > Crime > Jamshedpur: मालिक ने बिष्टुपुर के भदानी ट्रेड सेंटर में एसी लगाने के लिए मिस्त्री को कमजोर जाली पर चढ़ाया, जाली टूटने से नीचे गिरे युवक की मौत

Jamshedpur: मालिक ने बिष्टुपुर के भदानी ट्रेड सेंटर में एसी लगाने के लिए मिस्त्री को कमजोर जाली पर चढ़ाया, जाली टूटने से नीचे गिरे युवक की मौत

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के भदानी ट्रेड सेंटर में एक हादसा हुआ है। यहां तीसरी मंजिल पर कीतडीह का रहने वाला युवक 31 वर्षीय आफताब आलम जाली पर खड़े होकर एसी लगा रहा था। तभी जाली टूट गई और वह नीचे जमीन पर आ गिरा। बताते हैं कि उसे फौरन टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि आफताब को सेफ्टी किट नहीं पहनाया गया था। वह जाली में खड़े होकर काम कर रहा था तभी जाली टूट गई और वह नीचे आ गिरा। उसके साथ काम करने वाले युवक ने बताया कि आफताब ने जाली पर चढ़ने से मना किया था। लेकिन मलिक ने कहा कि जाली पर चढ़कर एसी लगा दो कुछ नहीं होगा इसी के बाद आफताब जैसे ही जाली पर चढ़ा जाली टूट गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

1 Response

Leave a Reply