Home > Crime > मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 15 के पास कार की टक्कर से ऑटो पलटा, पांच घायल

मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 15 के पास कार की टक्कर से ऑटो पलटा, पांच घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 15 के पास मानगो चौक की तरफ जा रहा एक ऑटो पलट गया। ऑटो पलटने से 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों में रुकसाना खातून, मीना देवी, मीना देवी की बड़ी बेटी पिंकी देवी और छोटी बेटी रिंकी कुमारी का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। इन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर इनका इलाज कर रहे हैं। इस दुर्घटना में एक पुरुष भी घायल हुआ है। इसे टीएमएच ले जाया गया है। ऑटो को एक कार ने टक्कर मार दी, इसी के बाद ऑटो पलटी हुआ है।
इसे भी पढ़ें- बिरसा नगर के जोन नंबर 7 की महिला का बदमाश छीन ले गए पर्स, पर्स में था मोबाइल, ₹50000 और सोने की चेन

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO