Home > Health > बागबेड़ा की थी जेएनएसी द्वारा रेस्क्यू कर एमजीएम में भर्ती कराई गई वृद्ध महिला, परिजनों से मिलवाया

बागबेड़ा की थी जेएनएसी द्वारा रेस्क्यू कर एमजीएम में भर्ती कराई गई वृद्ध महिला, परिजनों से मिलवाया

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने कुछ दिनों पहले जिस वृद्ध महिला को एमजीएम अस्पताल के पास से घायल अवस्था में उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया था, वह बागबेड़ा की रहने वाली है। जेएनएसी के अधिकारियों की कोशिश से कर्मचारियों ने उसका पता प्राप्त कर लिया। ट घायल महिला का नाम नानिका गागराई है। उसके पति का नाम लाल सिंह गागराई है। वृद्ध महिला बागबेड़ा के नया बस्ती की रहने वाली है। जेएनएसी के कर्मचारियों ने घायल महिला के बेटे उदय और बेटी मीना पात्रो का मोबाइल नंबर हासिल किया और फिर उन्हें फोन करवाया। एमजीएम अस्पताल में वृद्ध महिला से उनकी मुलाकात कराई। परिजनों का कहना है कि घायल महिला के पूरी तरह ठीक हो जाने के बाद वह उसे घर ले जाएंगे। घायल महिला के पैर में घाव है। उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। गौरतलब है कि ट्विटर पर कुछ लोगों ने जिला प्रशासन को सूचना दी थी कि यह घायल महिला अस्पताल के पास पड़ी हुई है। इस पर डीसी के आदेश पर जेएनएसी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने घायल महिला को रेस्क्यू किया था। उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायल महिला वार्ड से निकल जाती थी। फिर लौट कर आती थी। उसका पता लगाने का निर्देश विशेष अधिकारी संजय कुमार ने कर्मचारियों को दिया। इसके बाद जेपी सेतु बस स्टैंड स्थित पुरुष आश्रय गृह के मैनेजर विशाल गुप्ता, केयरटेकर रूपेश झा और किशोरी नगर की महिला आश्रय गृह की केयर टेकर शाहीन परवीन ने सर्च ऑपरेशन चलाते हुए महिला का पता लगाया है।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply