Home > Jamshedpur > मानगो में पारडीह के होटल सिटी इन की जर्जर बिल्डिंग देर रात गिरी, प्रशासन ने लगाई थी धारा 144

मानगो में पारडीह के होटल सिटी इन की जर्जर बिल्डिंग देर रात गिरी, प्रशासन ने लगाई थी धारा 144

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो में पारडीह के होटल सिटी इन की जर्जर बिल्डिंग गुरुवार की देर रात गिर गई। आसपास के लोगों का कहना है कि यह बिल्डिंग तेज आवाज के साथ गिर गई है। होटल की इस बिल्डिंग में मंगलवार की शाम दरार आ गई थी। इसके बाद बिल्डिंग एक तरफ झुक गई थी। जिला प्रशासन ने यहां पुलिस फोर्स तैनात कर दी थी।

ताकि कोई बिल्डिंग की तरफ न जाए। होटल को खाली करा लिया गया था। एसडीओ पियूष सिन्हा ने बिल्डिंग का जायजा लेने के बाद होटल सिटी इन पर धारा 144 लागू कर दी थी और लोगों के उधर जाने पर पाबंदी लगा दी गई थी। जिला प्रशासन इस बिल्डिंग की तकनीकी समीक्षा में जुटा हुआ था। लेकिन गुरुवार की देर रात अचानक तेज आवाज के साथ बिल्डिंग गिर गई। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच होगी की बिल्डिंग को किसी ने जानबूझकर गिराया है या फिर यह अपने आप गिरी है। और यह क्यों टेढ़ी हुई थी। इसकी भी जांच जारी है। शुक्रवार को बिल्डिंग का मलबा हटाने का काम चल रहा है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO