Home > Education > हाई स्कूल की परीक्षा के लिए 72 व इंटर की परीक्षा के लिए 29 परीक्षा केंद्र, जैक बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

हाई स्कूल की परीक्षा के लिए 72 व इंटर की परीक्षा के लिए 29 परीक्षा केंद्र, जैक बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

जैक बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण पर हुआ मंथन
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
पूर्वी सिंहभूम जिले में जैक बोर्ड की परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में हाई स्कूल के लिए 72 सेंटर और इंटर के लिए 29 सेंटर बनाए गए हैं। एसडीओ पीयूष कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गुरुवार को डीसी ऑफिस में हुई बैठक में इन परीक्षा केंद्रों को मंजूरी देते हुए अनुमोदन के लिए जैक। बोर्ड को भेज दिया गया है। दसवीं यानी हाईस्कूल की परीक्षा के लिए धालभूमगढ़ अनुमंडल में 47 सेंटर और घाटशिला में 25 सेंटर बनाए गए हैं। वहीं, 12वीं या इंटर बोर्ड की परीक्षा के लिए धालभूम अनुमंडल में 19 सेंटर और घाटशिला अनुमंडल में 10 सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए हुई इस बैठक में जिले के सभी विधायकों के प्रतिनिधियों के अलावा डीईओ निर्मला बरेलिया, डीएसई निशु कुमारी के अलावा डीएसपी हेडक्वार्टर, एसडीओ शिक्षा आशीष पांडे, एपीओ अखिलेश कुमार आदि मौजूद थे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply