Home > Crime > टेल्को में मिले शव की हुई पहचान, गोविंदपुर के मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या

टेल्को में मिले शव की हुई पहचान, गोविंदपुर के मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या

Jamshedpur (Jharkhand ) : टेल्को थाना क्षेत्र में गला रेतकर की गई युवक की नृशंस हत्या (Telco Murder) के मामले में पुलिस ने शव की पहचान कर ली है। मृतक की पहचान गोविंदपुर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक निवासी अजय श्रीवास्तव के रूप में हुई है, जो पेशे से मुर्गा दुकानदार था। शव मिलने की सूचना पर परिजन टेल्को ( Telco Murder) पहुंचे और उसकी शिनाख्त की।

परिजनों के अनुसार, अजय श्रीवास्तव मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे घर पहुंचा था। इसके बाद शाम चार बजे वह घर से निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह टेल्को इलाके में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अजय के रूप में की।

सूचना मिलने पर टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। मृतक के गले पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं, जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से खून के धब्बे या संघर्ष के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और बाद में शव को टेल्को थाना क्षेत्र में लाकर फेंक दिया गया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में कारोबारी गांधी परिवार के बेटे कनिष्क उर्फ कैरव गांधी लापता, सिल्वर सैंड रिजॉर्ट के पास मिली कार, अनहोनी की आशंका

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है। मामले की तह तक जाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। टेल्को थाना पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया जाएगा।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी

Leave a Reply