Jamshedpur : जमशेदपुर शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी गांधी परिवार के बेटे कैरव उर्फ कनिष्क गांधी के रहस्यमय ढंग से लापता (Jamshedpur Kidnapping ) होने से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। कनिष्क गांधी सीएच एरिया के निवासी बताए जा रहे हैं। परिजनों के अनुसार वह दोपहर करीब 12 बजे घर से निकले थे। उन्हें पहले बिष्टुपुर स्थित एसबीआई जाना था, उसके बाद आदित्यपुर में अपनी कंपनी पहुंचने और फिर घर लौटकर लंच करने का कार्यक्रम था।
लेकिन दोपहर दो बजे तक जब कैरव घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता (Jamshedpur Kidnapping) हुई। कई बार फोन किया गया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच के दौरान उनके मोबाइल की आखिरी लोकेशन सोनारी क्षेत्र में मिली, जबकि मोबाइल फोन उनकी कार के पास बरामद हुआ। हैरानी की बात यह रही कि उनकी क्रेटा कार में चाबी भी लगी हुई थी।

Jamshedpur Kidnapping
काफी देर तक खुद तलाश करने के बाद पुलिस ने जांच तेज की। इसी क्रम में चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कांदरबेड़ा स्थित सिल्वर सैंड रिजॉर्ट के पास सुनसान इलाके में कनिष्क गांधी की कार लावारिस हालत में बरामद की गई। कार के इस तरह छोड़े जाने से आशंका जताई जा रही है कि किसी साजिश के तहत वाहन को वहां खड़ा किया गया हो, ताकि जांच को भटकाया जा सके।
हालांकि कार में किसी तरह के संघर्ष के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, लेकिन कनिष्क गांधी का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि कनिष्क वहां तक कैसे पहुंचे और उसके बाद कहां गए।
इसे भी पढ़ें – 4 माह के बच्चे के अपहरण पर JMM का BJP पर हमला, आरोपी महिला को बताया भाजपा नेत्री, सरकार अस्थिर करने की साजिश का आरोप+VDO
इधर, परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं और पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि झारखंड के विभिन्न इलाकों में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही स्थिति साफ हो जाएगी।
