Home > Crime > गोलमुरी में डीजे संचालक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, चापड़-चाकू बरामद

गोलमुरी में डीजे संचालक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, चापड़-चाकू बरामद

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुईलाडुंगरी लाइन में डीजे बजाने वाले युवक पर हुए जानलेवा हमले ( Golmuri Attack) के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस कांड में शामिल तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में इस्तेमाल किए गए घातक हथियार (Golmuri Attack) भी बरामद किए गए हैं।

घायल युवक सरबजीत सिंह के लिखित आवेदन पर गोलमुरी थाना में मामला दर्ज किया गया था। घटना 9 जनवरी की है, जब सरबजीत सिंह पर सुखराज सिंह, जुनैद, उबेश, सोहेल समेत 10–15 लोगों ने चापड़, बेसबॉल बैट और लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमले को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

अनुसंधान के क्रम में 13 जनवरी को सघन छापेमारी अभियान चलाकर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में मो. जुनैद रजा उर्फ जुनैद (21), ओवैश अंसारी उर्फ उबैश (22) और सोहैल हुसैन खान उर्फ सोहैल (21) शामिल हैं। तीनों गोलमुरी थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर तीन चापड़, एक चाकू, तीन मोबाइल फोन, गांजा पीने की दो चिलम, एक ताला कटर और ताश बरामद किया है। सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें – टेल्को में मिले शव की हुई पहचान, गोविंदपुर के मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों का आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ गोलमुरी थाना में मारपीट, छेड़छाड़, गंभीर अपराध और पॉक्सो एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply