Home > Education > घाटशिला में जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय में शिक्षक व कर्मचारी की भर्ती प्रक्रिया स्थगित करने की मांग, डीसी को ज्ञापन

घाटशिला में जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय में शिक्षक व कर्मचारी की भर्ती प्रक्रिया स्थगित करने की मांग, डीसी को ज्ञापन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : घाटशिला में जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय में शिक्षक व प्यून की भर्ती प्रक्रिया स्थगित करने की मांग उठाई गई है। इसे लेकर गुरुवार को साकची में डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन करने के बाद डीसी विजया जाधव को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कहा गया है कि जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष तापस चटर्जी भर्ती के नाम पर लोगों से रिश्वत ले रहे हैं। अनियमितता बरती जा रही है। इसलिए भर्ती प्रक्रिया को स्थगित किया जाए। जिला परिषद सदस्य ने बताया कि विधायक रामदास सोरेन ने इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया था। उनकी मांग है कि शिक्षकों की कमेटी बनाकर योग्य शिक्षकों की बहाली की जाए।
इसे भी पढ़ें –उलीडीह थाना क्षेत्र के पुरानी उलीडीह बस्ती की रहने वाली पेट्रोल पंप कर्मी युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी