Home > Crime > टाटानगर आरपीएफ ने मोबाइल चोरी करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार कर जीआरपी के किया सुपुर्द, मोबाइल बरामद

टाटानगर आरपीएफ ने मोबाइल चोरी करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार कर जीआरपी के किया सुपुर्द, मोबाइल बरामद

जमशेदपुर : टाटानगर आरपीफ ने मोबाइल चोरी करने वाले एक बदमाश अरमान को गिरफ्तार किया है। अरमान के पास से चोरी का मोबाइल बरामद कर लिया गया है। आरपीएफ ने चोरी का बरामद मोबाइल और आरोपी अरमान को टाटानगर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया है। जीआरपी अरमान को जेल भेजेगी।आरपीएफ थाना प्रभारी ने बताया कि आरपीफ के एएसआई बलबीर प्रसाद टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गश्त पर थे। तभी उन्होंने देखा कि प्लेटफार्म के खड़गपुर एंड से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में प्लेटफार्म नंबर तीन पर एफओबी की तरफ जा रहा था। शक होने पर उसे रोका और पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास से एक मोबाइल बरामद हुआ। उसे आरपीफ पोस्ट लाया गया। यहां कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि प्लेटफार्म नंबर दो पर सो रहे एक यात्री के पास से उसने यह मोबाइल चुराया है। थोड़ी देर बाद पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले के कोटशीला थाना क्षेत्र के ऊपरबाटी गांव का एक व्यक्ति लक्ष्मी रामकुमार आया और उसने बताया कि उसका मोबाइल चोरी हो गया है। अरमान से बरामद मोबाइल दिखाने पर उसने अपना मोबाइल पहचान लिया। आरपीएफ थाना प्रभारी ने बताया कि मोबाइल की कीमत लगभग 23000 रुपए बताई जा रही है। जीआरपी आगे की कार्रवाई कर रही है।

You may also like
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
पूर्वी सिंहभूम में विशेष सहायता शिविरों का निरीक्षण, उपायुक्त ने 23 जुलाई तक इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अपील

Leave a Reply