Home > Jamshedpur > बागबेड़ा में बागबेड़ा महानगर विकास समिति ने शुरू किया सफाई का महाअभियान

बागबेड़ा में बागबेड़ा महानगर विकास समिति ने शुरू किया सफाई का महाअभियान

जमशेदपुर : बागबेड़ा में बागबेड़ा महानगर विकास समिति ने सफाई का महाअभियान शुरू किया है। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष भाजपा नेता सुबोध झा के नेतृत्व में बागबेड़ा के शंख बाबा मैदान, पीर बाबा मजार, बजरंगी खेल मैदान, रामनगर हनुमान मंदिर और बागबेड़ा थाने के पास सफाई कराई गई। यहां लगे गंदगी के ढेर को साफ किया गया। जिन इलाकों में सफाई की जा रही है, वहां एक जगह कचरा देर किया जा रहा है। बाद में इसे शिव घाट पर फेंका जाएगा। कचरा फेंकने से पहले जुगसलाई नगर पालिका की अनुमति ली जाएगी। योजना के तहत कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सुनील कुमार के आदेश के अनुसार बागबेड़ा महानगर विकास समिति की पूरी टीम सुबोध झा के नेतृत्व में घर-घर गई और लोगों से कनेक्शन के लिए बात की। 65 घरों में अब तक कनेक्शन दिया जा चुका है। रामनगर हनुमान मंदिर के पास सड़क पर जो गड्ढा हुआ था। आरसीसी ढलाई कर इसकी भी मरम्मत कर दी गई है। इस महाअभियान में बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा के साथ महिला मोर्चा की अध्यक्ष रितु सिंह के अलावा संतोष गुप्ता, विनय सिंह, संजय सिंह, पीएम पांडेय, हरिमोहन झा, रामदेव ठाकुर, उप मुखिया मुकेश सिंह, दीपक कुमार, सीमा पांडे, रवि, रविंद्र कुमार, अशोक यादव, विमलेश कुमार आदि मौजूद थे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply