Home > Jamshedpur > नवरात्रि के पहले दिन साकची के मनोकामना मंदिर समेत विभिन्न पूजा पंडालों में हुई कलश स्थापना

नवरात्रि के पहले दिन साकची के मनोकामना मंदिर समेत विभिन्न पूजा पंडालों में हुई कलश स्थापना

जमशेदपुर : नवरात्रि के पहले दिन जमशेदपुर के विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में कलश स्थापना हुई। साकची के मनोकामना मंदिर में भी कलश स्थापना की गई। यहां महिला श्रद्धालु भी कलश लेकर पहुंची। मनोकामना मंदिर के पुजारी पीतांबर बाबा ने बताया कि आज कलश स्थापना धूमधाम से की गई है। सप्तमी के दिन से देवी दुर्गा की पूजा भव्य तरीके से शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में भी पूजा पंडाल तैयार किया जा रहे हैं। बालिगुमा में एनएच 33 पर स्थित ठाकुर मंगल सिंह क्लब का पूजा पंडाल बन रहा है। यहां भी कलश स्थापना हुई। यहां ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सप्तमी से नवमी तक निशुल्क भोग वितरित किया जाएगा।

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?

Leave a Reply