Home > Jamshedpur > Tata Motors: टाटा मोटर्स के 225 बाई सिक्स कर्मियों को 5 अप्रैल को स्थायी कर्मचारियों के रूप में होगी जॉइनिंग

Tata Motors: टाटा मोटर्स के 225 बाई सिक्स कर्मियों को 5 अप्रैल को स्थायी कर्मचारियों के रूप में होगी जॉइनिंग

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के बाई सिक्स कर्मियों को जल्द ही अस्थाई कर्मचारियों के रूप में कंपनी में ज्वाइन कराया जाएगा। 5 अप्रैल को यह जॉइनिंग होगी। इसके पहले, इन सभी बाई सिक्स कर्मियों का मेडिकल टेस्ट किया गया है। टाटा मोटर्स कंपनी ने बाई सिक्स कर्मियों की सूची फिर जारी की है। इन अस्थाई कर्मचारियों का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। मेडिकल टेस्ट की तारीख भी दे दी गई है। इनका मेडिकल टेस्ट 5 अप्रैल से लेकर 8 मई के बीच कराया जाएगा। दूसरी तरफ, टाटा मोटर्स के न्यू ट्रीम लाइन डिवीजन के प्रबंधन के लोगों और कर्मचारियों ने बिरसानगर स्थित आनंद मार्ग द्वारा संचालित अनाथ बच्चों के आश्रम में खाद्य सामग्री का वितरण किया। यहां राशन, सब्जी, नाश्ता और चॉकलेट का वितरण किया गया। इस मौके पर टाटा मोटर्स कंपनी के न्यू ट्रीम लाइन के मनीष राणा, प्रकाश विश्वकर्मा, रघुवीर कुमार, संजय सिंह, वरुण सिंह आदि मौजूद रहे।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply