Home > Health > Tata Motors: टाटा मोटर्स कैंटीन में बीमार कर्मचारीयों के लिए शुरू किया गया आरोग्य मेनू, जनरल ऑफिस व सीटर की पैंट्री महिलाओं के हवाले

Tata Motors: टाटा मोटर्स कैंटीन में बीमार कर्मचारीयों के लिए शुरू किया गया आरोग्य मेनू, जनरल ऑफिस व सीटर की पैंट्री महिलाओं के हवाले

टाटा मोटर्स कंपनी में प्रबंधन और कर्मचारियों के लिए कैंटीन सेवा उपलब्ध है। फाइनल डिवीजन की कैंटीन में अब आहार मेनू के अलावा आरोग्य मेनू भी शुरू कर दिया गया है। आरोग्य मेनू के तहत गुणवत्तापूर्ण खाना कर्मचारियों को दिया जाएगा। इसका शुक्रवार को उद्घाटन हुआ। उद्घाटन टाटा मोटर्स के एचआर हेड मोहन और आईआर हेड सौमिक राय के अलावा मनीष वर्मा, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते व महामंत्री आरके सिंह समेत अन्य ऑफिस बियरर मौजूद रहे। टाटा मोटर्स के अधिकारियों ने बताया कि वैसे कर्मचारी जिनको डॉक्टरों ने कम तेल मसाला खाने की हिदायत दी है। इनके लिए यह आरोग्य मेनू लागू किया गया है। इनको स्वास्थ्यवर्धक खाना दिया जाएगा। वहीं महिला कैंटीन में महिलाओं की सेवा को देखते हुए उनको प्रोत्साहित किया जा रहा है। जनरल ऑफिस की पैंट्री और सीटर की पैंट्री को पिक पैंट्री घोषित किया गया है। यहां कैंटीन का पूरा प्रबंध महिलाओं के हाथ में होगा।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply