Home > Jamshedpur > टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर सीजन-4 के ग्रैंड फिनाले में दिखेगा सितारों का जलवा, पूनम ढिल्लन और ऋतु शिवपुरी होंगी सेलिब्रिटी गेस्ट

टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर सीजन-4 के ग्रैंड फिनाले में दिखेगा सितारों का जलवा, पूनम ढिल्लन और ऋतु शिवपुरी होंगी सेलिब्रिटी गेस्ट

Jamshedpur : जमशेदपुर में प्रतिभा और सम्मान का भव्य संगम देखने को मिलेगा। 21 दिसंबर को गोलमुरी स्थित होटल विवांता में टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर (Talents Of Jamshedpur) सीजन-4 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा। इसी अवसर पर रिफ्लेक्शन लीजेंड्स अवार्ड नाइट का भी आयोजन होगा, जिसमें बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां पूनम ढिल्लन और ऋतु शिवपुरी बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट शिरकत करेंगी।

रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की आशा सिंह और आरफीन अशरफ ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम को पहले से अधिक भव्य रूप दिया गया है। कार्यक्रम दो पालियों में आयोजित (Talents Of Jamshedpur) होगा। पहली पाली दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी, जिसमें टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर सीजन-4 का फिनाले होगा। इस दौरान नृत्य, संगीत और रैंप वॉक जैसी प्रस्तुतियां होंगी।

दूसरी पाली शाम 7 बजे से रिफ्लेक्शन लीजेंड्स अवार्ड नाइट के रूप में आयोजित की जाएगी। इसमें सामाजिक, राजनीतिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर सीजन-4 के विजेताओं को भी इसी मंच पर सम्मान मिलेगा।

इसे भी पढ़ें – टाटानगर में लोको पायलटों को सिविल डिफेंस ने आपदा व अग्नि सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण, रेस्क्यू तकनीकों से कराया रूबरू

कार्यक्रम में प्रवेश केवल प्रतिभागियों के लिए होगा, जिनके पास पहले ही उपलब्ध करा दिए गए हैं। आज की प्रेस वार्ता में रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की आशा सिंह, आरफीन अशरफ, सत्यजीत सिंह राजपूत, शिवानी ओझा, आकांक्षा वर्मा, बसंत दास, सुबोध गोराई, दिव्या केशरी और सुमेधा मलिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply