Home > Education > Tafazzul Qareem : मानगो में तफज्जुल करीम की स्मृति में 21 जनवरी से शुरू होगा खेल महोत्सव

Tafazzul Qareem : मानगो में तफज्जुल करीम की स्मृति में 21 जनवरी से शुरू होगा खेल महोत्सव

Jamshedpur: मानगो में सामाजिक संस्था अमन वेलफेयर मिशन और एपीजे कलाम स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में तफज्जुल करीम (Tafazzul Qareem) की स्मृति में खेल महोत्सव का आयोजन होगा। स्वर्गीय तफज्जुल करीम जमशेदपुर के एक बड़े शिक्षाविद थे। उनकी याद में यह खेल महोत्सव कराया जाएगा। खेल महोत्सव 21 जनवरी से शुरू होगा।

मानगो में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ अफरोज शकील ने बताया कि खेल महोत्सव 10 दिवसीय होगा। एपीजे कलाम स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद ताहिर हुसैन ने बताया कि खेल महोत्सव के दौरान क्रिकेट फुटबॉल प्रतियोगिता के अलावा इंटर स्कूल स्पेलिंग कंपटीशन, इंटर स्कूल निबंध कंपटीशन, क्विज कंपटीशन, चित्रांकन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा और प्रमाण पत्र भी मिलेगा।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur: रिशु को मिला तफज्जुल करीम अवॉर्ड

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर अफरोज शकील ने बताया कि 10 दिन के इस खेल महोत्सव में 1000 से अधिक स्कूली बच्चों के भाग लेने की उम्मीद है। कई स्कूलों से संपर्क किया गया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर तफज्जुल करीम की 21 जनवरी को पुण्यतिथि है। उनकी याद में यह आयोजन किया जा रहा है। डॉ अफरोज शकील और मोहम्मद ताहिर हुसैन कई साल से तफज्जुल करीम (Tafazzul Qareem) की स्मृति में खेल महोत्सव का आयोजन करते आए हैं। इस खेल महोत्सव में तरह तरह प्रतियोगिता भी हुआ करती थी। डॉक्टर अफरोज शकील मानगो के समाजसेवी हैं, जो जनता के हित के लिए हमेशा आगे रहते हैं। मोहम्मद ताहिर हुसैन एक बड़े शिक्षाविद हैं और शहर में कई शिक्षण संस्थान खोलकर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं। 

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
Jamshedpur Crime: गोलमुरी में रिश्तेदारों पर जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप, FIR दर्ज
घाटशिला में छापेमारी: 1.81 किलो गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार+VDO
गोविंदपुर में 48 घंटे से जलापूर्ति ठप, डेढ़ लाख लोग परेशान, पानी टंकी पर फूटा आक्रोश+VDO

Leave a Reply