Home > Education > Loyola School : रिटायर्ड टीचर दिलीप आचार्य का निधन

Loyola School : रिटायर्ड टीचर दिलीप आचार्य का निधन

Jamshedpur : Loyola School के रिटायर्ड टीचर दिलीप आचार्य का निधन हो गया है। उनका निधन साकची सी गुल अपार्टमेंट स्थित उनके आवास पर हुआ पर हुआ। दिलीप आचार्य की मौत से उनकी पत्नी सदमे में है। दिलीप का बड़ा बेटा ग्रेगरी आचार्य एक दुर्घटना में घायल हो गया था। वह चलने फिरने से लाचार है। घटना की जानकारी मिलने पर लोयोला स्कूल ( Loyola School )के प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नांडिस अल्युमिनाई संगठन के राजीव तलवार, रोनाल्डो डी कोस्टा, बेल्डीह कब्रिस्तान समिति के सचिव प्रोफेसर रेमंड डिसूजा आदि ने शोक जताया और परिवार के संपर्क में रह कर उनकी मदद की।

इसे भी पढ़ें – Tafazzul Qareem : मानगो में तफज्जुल करीम की स्मृति में 21 जनवरी से शुरू होगा खेल महोत्सव

अल्युमिनाई संगठन के राजीव तलवार के साथ सावक पटेल, इकबाल आलम, गौरव रूंगटा, हरेन रुपाणी आदि दिलीप आचार्य के आवास पर पहुंचे। दिलीप आचार्य का छोटा बेटा लंदन में था। जानकारी मिलने पर वह जमशेदपुर के लिए रवाना हुआ है। बेटे के आने के बाद दिलीप आचार्य का बेल्डीह कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार रोमन कैथोलिक विश्वास के अनुसार किया जाएगा। दिलीप आचार्य आद्रा के बिजनेस परिवार से संबंधित थे। उनके तीन भाई हैं। सभी दिलीप आचार्य के आवास पर पहुंचे हैं।

You may also like
Cyclone Arnab : चक्रवात ‘अरनब’ को लेकर रेलवे अलर्ट, 600 किलोमीटर रेलखंड पर चौबीसों घंटे निगरानी
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी
Jamshedpur News : जमशेदपुर में अनाथ बच्चे को मिला नया परिवार, इस साल अब तक 7 बच्चों का हुआ दत्तक ग्रहण
Jamshedpur Crime : मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर 13.5 लाख की चोरी, दुर्गा पूजा देखने गया था परिवार+VDO

Leave a Reply