Home > Jamshedpur > Jamshedpur: रिशु को मिला तफज्जुल करीम अवॉर्ड

Jamshedpur: रिशु को मिला तफज्जुल करीम अवॉर्ड

जमशेदपुर : मानगो वेलफेयर मिशन की ओर से तफज्जुल करीम की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में मानगो क्षेत्र में आयोजित महोत्सव के अंतर्गत रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें दलमा स्काइ वॉकर की टीम ने दलमा टाईगर को तीन विकेट से मात दी। इस मैच में शानदार शतक जड़ने वाले युवा बल्लेबाज रिशु राज सिंह को तफज्जुल करीम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। समाजसेवी डॉ अफरोज ने रिशु को पुरस्कृत किया. दलमा टाईगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में आठ विकेट पर 328 रन बनाए। रिशु राज सिंह ने 17 चौके व तीन छक्के की मदद से 108 रन बनाए। वहीं यशदीप कुशवाहा ने 77 रनों की पारी खेली. जवाबब में दलमा स्काइ की टीम 35.1 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाकर मैच जीत लिया। आर्यन ने 98 व सागर ने 93 रन बनाए। 

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित

Leave a Reply