Home > World > International: पाकिस्तान के खैबर पख़्तूनख्वाह के डेरा इस्माइल खान में सुरक्षा बलों पर आत्मघाती हमला, 23 सैनिक मारे गए

International: पाकिस्तान के खैबर पख़्तूनख्वाह के डेरा इस्माइल खान में सुरक्षा बलों पर आत्मघाती हमला, 23 सैनिक मारे गए

न्यूज़ बी: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रदेश के डेरा इस्माइल खान जिले के दराबान में सुरक्षा बलों पर आत्मघाती हमला हुआ है। इस आत्मघाती हमले में 23 सैनिक मारे गए हैं। आतंकवाद की आग ने पाकिस्तान को ही जलाना शुरू कर दिया है। कभी पाकिस्तान आतंकवादियों का गढ़ हुआ करता था। यहां आतंकवादियों को ट्रेनिंग मिलती थी। पाकिस्तान आतंकवाद की खुद की लगाई आग में खुद झुलसने लगा है। जानकारी के अनुसार यहां सुरक्षा बलों की एक चौकी पर हमला हुआ। हमलावरों ने विस्फोटक से भरी गाड़ी चौकी की दीवार से टकरा दी। हमले में सेना के 23 जवानों की मौत हुई है। जबकि सेना की जवाबी कार्रवाई में 23 आतंकवादी भी मारे गए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित संगठन तहरीक जेहाद ए पाकिस्तान ने ली है।

You may also like
ईरान का सख्त रुख: अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी खत्म होने तक नहीं होगी कोई बातचीत
ईरान ने ठुकराया 45 दिन के सीजफायर का प्रस्ताव, स्थायी समझौते के लिए रखीं शर्तें
Israel Gaza War: इसराइल और अमेरिका के गठबंधन में शामिल पाकिस्तान ने ईरान पर किया हमला
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान हो सकते हैं गिरफ्तार, बनी गला के बाहर पुलिस तैनात, अरेस्ट वारंट जारी

Leave a Reply