Home > World > Israel Gaza War : यमन के हौसी आदिवासियों ने इसराइल के एक शिप को क्रूज मिसाइल से बनाया निशाना, एक अन्य जहाज को किया ज़ब्त

Israel Gaza War : यमन के हौसी आदिवासियों ने इसराइल के एक शिप को क्रूज मिसाइल से बनाया निशाना, एक अन्य जहाज को किया ज़ब्त

न्यूज़ बी: गजा पर हो रहे इसराइल के अमानवीय हमले को रोकने के लिए यमन के हौसी आदिवासियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। लाल सागर में यमन के समुद्री इलाके से इसराइल के जहाज के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया था। अब इस प्रतिबंध को विस्तार देते हुए यमन की सेना अंसारुल्लाह ने इसे इसराइल की तरफ जाने वाले हर जहाज पर लागू कर दिया है। इस चेतावनी का उल्लंघन करते हुए लाल सागर में यमन के समुद्री इलाके से गुजरने वाले इसराइल के एक जहाज पर क्रूज मिसाइलें दागी हैं। बताते हैं कि मिसाइल अटैक के बाद जहाज में आग लग गई है और यह जहाज डूब रहा है। हालांकि इस पर सवार लोगों को बचा लिया गया है। एक अन्य कार्रवाई में हौसी आदिवासियों ने इसराइल से आवागमन कर रहे एक अन्य जहाज को जब्त कर लिया है। जब्त करने के बाद इस जहाज को यमन के हुदैदा बंदरगाह ले जाया गया है। हुदैदा वही बंदरगाह है, जिस पर कब्जे के लिए साल 2018 में भीषण लड़ाई हुई थी। अमेरिका, इसराइल, फ्रांस और यूके के फौजियों ने सऊदी अरब के 12 देश के गठबंधन के साथ मिलकर हौसी आदिवासियों पर हमला किया था। लेकिन, हौसी आदिवासियों ने हुदैदा बंदरगाह को अमेरिका व इसराइल के कब्जे में नहीं जाने दिया था।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
ईरान में इसराइल कैसे अंजाम देता है टार्गेट किलिंग, क्या है उसकी तकनीक
अगर इसराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अभी भी जिंदा है तो खोज के मारेंगे, IRGC का बड़ा एलान
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO

Leave a Reply