Home > Crime > भुवनेश्वर में नदी में डूबने से मानगो के जेकेएस सोसाइटी के रहने वाले छात्र की मौत, तीन अन्य भी डूबे

भुवनेश्वर में नदी में डूबने से मानगो के जेकेएस सोसाइटी के रहने वाले छात्र की मौत, तीन अन्य भी डूबे

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 15 के जेकेएस कॉलोनी के रहने वाले पंकज मिश्रा के इकलौते पुत्र आर्यन मिश्रा की भुवनेश्वर में नदी में डूबने के बाद मौत हो गई। आर्यन मिश्रा बीबीए की कोलकाता में पढ़ाई पूरी करने के बाद एमबीए की पढ़ाई करने के लिए भुवनेश्वर गया था। वह अपने 8 दोस्तों के साथ भुवनेश्वर नदी में नहाने गया। जहां आर्यन मिश्रा डूब गया। उसके तीन और साथी भी नदी में डूब गए। इस तरह कुल 4 छात्रों की नदी में डूबने से मौत हुई है। इसमें एक आर्यन मानगो का आर्यन मिश्रा भी शामिल है। घटना की जानकारी आर्यन के परिजनों को दी गई है। आर्यन के दादा और दादी सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर पैदल जा रहे हैं। वह रास्ते में थे जहां उन्हें पोते की मौत की जानकारी मिली। वहां से दादा दादी वापस घर आ गए हैं। इसके बाद माहौल गमगीन हो गया। आर्यन का शव देर शहर जमशेदपुर पहुंच जाएगा परिजन शो लेने के लिए भुवनेश्वर पहुंच गए हैं।
इसे भी पढ़ें – कदमा बाजार व रामनगर में बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की कांवड़ यात्रा का होर्डिंग अराजक तत्वों ने खोला, थाने पर प्रदर्शन

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO