Home > Crime > कदमा बाजार व रामनगर में बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की कांवड़ यात्रा का होर्डिंग अराजक तत्वों ने खोला, थाने पर प्रदर्शन

कदमा बाजार व रामनगर में बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की कांवड़ यात्रा का होर्डिंग अराजक तत्वों ने खोला, थाने पर प्रदर्शन

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : कदमा बाजार और रामनगर में बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने अपनी प्रस्तावित कांवड़ यात्रा का होर्डिंग लगाया था। यह होर्डिंग किसी ने खोल दिया है। होर्डिंग खोलकर अराजक तत्व उठा ले गए हैं। इसकी जानकारी होने पर शिव भक्तों में नाराजगी है। बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के संस्थापक सदस्य भाजपा नेता विकास सिंह ने शिव भक्तों के नेतृत्व में कदमा थाना जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। भाजपा नेता ने बताया कि होर्डिंग के जरिए शिव भक्तों को कांवड़ यात्रा की जानकारी दी गई थी। किसी अराजक तत्वों ने इसे खोल दिया है और होर्डिंग उठा ले गए हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। थाना प्रभारी ने विकास सिंह से कहा कि पुलिस मामले की जांच करेगी और आरोपी का पता लगा कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें – साकची थाना क्षेत्र के डीसी ऑफिस के सामने जिला प्रशासन की एक जीप ने बाइक को मारी टक्कर, चांडिल का व्यक्ति घायल

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी