Home > Crime > मानगो के चटाई कॉलोनी के रहने वाले वर्कर्स कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाकर दे दी जान

मानगो के चटाई कॉलोनी के रहने वाले वर्कर्स कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाकर दे दी जान

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड रोड बस्ती चटाई कॉलोनी के रहने वाले वर्कर्स कॉलेज के छात्र 20 वर्षीय रोशन कुमार ने बुधवार की शाम फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। रोशन कुमार ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष का छात्र था। जब यह घटना हुई तब घर में कोई नहीं था। रोशन का बड़ा भाई रोहित और उसकी मां ममता देवी कोर्ट में टाइपिंग करने गई थीं। शाम को रोशन ट्यूशन पढ़ाता था। ट्यूशन पढ़ने वाले बच्चे आए और दरवाजा खटखटाया। जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला। तब ऊपर की छत पर जाकर परिजनों ने अंदर झांका तो देखा रोशन कमरे में लटका हुआ है। घटना की सूचना फौरन पुलिस को दे दी गई। मानगो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अभी यह पता नहीं लगा पाई है कि रोशन ने क्यों आत्महत्या की। परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
इसे भी पढ़ें – भुवनेश्वर में नदी में डूबने से मानगो के जेकेएस सोसाइटी के रहने वाले छात्र की मौत, तीन अन्य भी डूबे

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO