Home > Jamshedpur > साकची स्थित डीसी ऑफिस में 29 नए क्लर्कों की हुई बहाली, विभिन्न शाखाओं में किया गया तैनात

साकची स्थित डीसी ऑफिस में 29 नए क्लर्कों की हुई बहाली, विभिन्न शाखाओं में किया गया तैनात

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची स्थित डीसी ऑफिस में 29 क्लर्कों की बहाली हुई है। इन क्लर्कों को बुधवार को डीसी ऑफिस की विभिन्न शाखाओं में तैनात किया गया है। डीसी विजया जाधव ने बुधवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग रांची के विज्ञापन के आलोक में इंटरमीडिएट स्तर के कंप्यूटर ज्ञान की अर्हता रखने वाले संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की मेरिट लिस्ट के अनुसार यह भर्ती की गई है। डीसी ने इस परिप्रेक्ष्य में सीधी भर्ती, बैकलॉग भर्ती और अनुकंपा के आधार पर नवनियुक्त सभी क्लर्कों को भौतिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए जिला परिषद के सभा कक्ष में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 जुलाई से 19 जुलाई तक सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगा।
इसे भी पढ़ें – भुवनेश्वर में नदी में डूबने से मानगो के जेकेएस सोसाइटी के रहने वाले छात्र की मौत, तीन अन्य भी डूबे

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO