Home > Jamshedpur > Jamshedpur : दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में सिख समुदाय के लोगों ने साकची में निकाला जुलूस, केंद्र सरकार को दी चेतावनी+वीडियो

Jamshedpur : दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में सिख समुदाय के लोगों ने साकची में निकाला जुलूस, केंद्र सरकार को दी चेतावनी+वीडियो

जमशेदपुर : दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार को सिख समुदाय के लोगों ने साकची में जुलूस निकाला। जुलूस में किसानों के समर्थन में नारेबाजी की गई। सिख समुदाय के समाज सेवी सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने वादा किया था कि किसानों के खिलाफ जो भी कानून बनाए जा रहे हैं उनको वापस ले लिया जाएगा। इसके बाद किसान आंदोलन समाप्त हुआ था।

लेकिन, इधर किसान फिर आंदोलित हैं। किसानों की मांग नहीं मानी जा रही है। केंद्र सरकार किसानों के खिलाफ काम कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि यह किसान आंदोलन है। यह किसी धर्म विशेष का आंदोलन नहीं है। किसान आंदोलन के समर्थन में सिख, मुस्लिम, हिंदू, ईसाई आदि सभी समुदाय के लोग हैं। इसलिए किसानों की बात मानी जाए।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल

Leave a Reply