Home > Jamshedpur > बारीडीह में श्री श्री 1008 श्री मारुति नंदन हनुमत प्राण प्रतिष्ठा आत्मक महायज्ञ राम कथा का आयोजन 24 अप्रैल से, बारीडीह में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई जानकारी+ वीडियो

बारीडीह में श्री श्री 1008 श्री मारुति नंदन हनुमत प्राण प्रतिष्ठा आत्मक महायज्ञ राम कथा का आयोजन 24 अप्रैल से, बारीडीह में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई जानकारी+ वीडियो


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
बारीडीह दुर्गा पूजा मैदान में श्री श्री 1008 श्री मारुति नंदन हनुमत प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ राम कथा का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन 24 अप्रैल से 5 मई तक चलेगा। आयोजन बारीडीह दुर्गा पूजा मैदान में होगा। कार्यक्रम में ब्रह्मचारी बाबा श्री श्री उमेश्वर शरण जी महाराज कथा वाचक होंगे। वह राम कथा कहेंगे। यज्ञ कराने के लिए याज्ञिक छोटू कांत झा और यज्ञाचार्य स्वामी श्री राजीव लोचन आचार्य फलाहारी बाबा आ रहे हैं। बारीडीह में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर श्री श्री अष्ट सिद्धि पंचवटी हनुमान मंदिर बारीडीह बजरंग अखाड़ा पंचवटी परिवार के द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में श्री श्री दंडी स्वामी जी महाराज और श्री लक्ष्मी प्रपन्ना जियर स्वामी भी आ रहे हैं। रविवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर श्री श्री अष्ट सिद्धि पंचवटी हनुमान मंदिर पंचवटी परिवार के अध्यक्ष सरोज चौधरी ने बताया कि इस महायज्ञ के लिए 24 अप्रैल को कलश यात्रा निकाली जाएगी। 2 मई को नगर भ्रमण होगा। हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 3 मई को होगा। 4 मई को विशाल भंडारा का आयोजन होगा।

इसे भी पढ़ें –हिंदू नव वर्ष शोभा यात्रा के लिए डिमना का सुभाष मैदान तैयार, हर तरफ लहरा रहा भगवा

You may also like
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट
Jamshedpur Tata Power
Jamshedpur Tata Power : टाटा पावर ने रूफटॉप सोलर को लेकर शुरू की अनूठी पहल, छह एपिसोड की माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘तेरी छत, मेरी छत’ लॉन्च
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप