Home > Crime > सोनारी के निर्मल नगर में बहन को गोली मारने वाला आरोपी भाई गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

सोनारी के निर्मल नगर में बहन को गोली मारने वाला आरोपी भाई गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में अपनी बहन मंगली मछुआ को गोली मारने के मामले का आरोपी भाई रूपचंद मछली गिरफ्तार कर लिया गया है। रूपचंद को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उधर, घायल मंगली मछुआ का टीएमएच में इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक है। पुलिस का कहना है कि रूपचंद घटना को अंजाम देने के बाद घर से फरार हो गया था। उसने अपनी बहन को गोली मारी थी। पुलिस रूपचंद को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही थी। मजदूरों से सूचना मिली कि वह सुबह सुबह बस्ती माहौल पता करने के लिए आया हुआ है। इसी के बाद सोनारी थाना प्रभारी खुद पुलिस कर्मियों को लेकर पहुंचे और छापामारी कर रूपचंद मछुआ को गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि रूपचंद मछुआ सोमवार को अपनी बहन के घर गया था। वहीं, खाना खा रहा था। इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और रूपचंद ने पिस्टल निकालकर धमकी देते हुए गोली चला दी। पिस्टल अपने घर में जाकर छिपा दिया और फरार हो गया। रूपचंद के बारे में पुलिस का कहना है कि उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। पिस्टल उसके पास कहां से आया। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply