Home > Crime > सोनारी वर्धमान ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा, बिहार के अंतरराज्यीय गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, पढ़ें डकैती की पूरी कहानी+ VDO

सोनारी वर्धमान ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा, बिहार के अंतरराज्यीय गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, पढ़ें डकैती की पूरी कहानी+ VDO

जमशेदपुर (झारखंड): सोनारी थाना क्षेत्र के गुदड़ी मार्केट स्थित वर्धमान ज्वेलर्स में हुई डकैती ( Sonari Robbery) का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। एसआईटी टीम ने छापेमारी कर अंतरराज्यीय गिरोह के तीन कुख्यात अपराधियों को दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाशों में विष्णु शंकर राय (आरा, बिहार), सौरभ मेहता उर्फ सोनू (पलामू, झारखंड) और सूरज कुमार (हरिहरगंज, पलामू) शामिल हैं। गिरोह झारखंड के अलावा बिहार और छत्तीसगढ़ में भी लूट व डकैती की घटनाओं को अंजाम देता रहा है।

अंतरराज्यीय गिरोह का नेटवर्क

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि तीन सितंबर को वर्धमान ज्वैलर्स से पांच सोने की चेन लूट (Sonari Robbery) ली गई थी, जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये है। डकैती में कुल नौ अपराधी शामिल थे। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि छह फरार हैं।

पुलिस ने जमशेदपुर से पलामू तक 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले और तकनीकी इनपुट के आधार पर अपराधियों की पहचान की। इसके बाद बिहार, औरंगाबाद और पलामू में छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा गया।

 हथियार और गाड़ियां बरामद

गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस, हुंडई अलकाजार कार, दो पल्सर बाइक, तीन स्मार्टफोन और दो की-पैड फोन जब्त किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने सोनारी के वर्धमान ज्वेलर्स में डकैती करने की बात कबूल कर ली।

गिरोह का टारगेट

यह गिरोह खासकर ज्वैलर्स शॉप को ही निशाना बनाता है। रामगढ़ और छत्तीसगढ़ में भी हाल के दिनों में इन्होंने वारदात को अंजाम दिया। बिहार में भी कई मामलों में गिरोह की संलिप्तता सामने आई है।

इसे भी पढ़ें – सोनारी ज्वेलरी शॉप लूटकांड : जमशेदपुर पुलिस ने पलामू से मास्टरमाइंड को दबोचा, कार भी बरामद

पुलिस टीम की सफलता

एसआईटी टीम का नेतृत्व डीएसपी मनोज ठाकुर और डीएसपी सन्नी वर्धन ने किया। इनके साथ सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन डे, साइबर थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद और तकनीकी शाखा के अधिकारी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि बाकी फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद लूटा गया सोना और अन्य हथियार भी बरामद किए जा सकते हैं।

You may also like
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या
Jamshedpur Crime: पश्चिम बंगाल से बरामद हुआ बर्मामाइंस अगवा तीन साल का आर्यन, मुंबई में बेचने के लिए किया था अपहरण

Leave a Reply