Home > Crime > Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या

Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र में झारखंड-ओडिशा सीमा से सटे बानाकाटा जंगल में एक सितंबर को हुई सिकंदर कुमार की हत्या का पुलिस ने पांच दिनों के भीतर खुलासा कर दिया (Jamshedpur Murder) है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, सिकंदर की प्रेमिका विभा देवी ने अपने पति मिंटू साव के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। इसके बाद कथित तौर पर सुपारी देकर सिकंदर की हत्या (Jamshedpur Murder) कराई गई।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल स्टील का जीआई पाइप, एक कार, चार मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है।

प्रेम संबंध की जानकारी के बाद शुरू हुई जांच

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मृतक के परिजनों से पूछताछ में सिकंदर कुमार के विभा देवी के साथ प्रेम संबंध होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने विभा देवी के पति और बागबेड़ा निवासी मिंटू साव को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस का दावा है कि पूछताछ में हत्या की साजिश से जुड़े अहम तथ्य सामने आए। जांच के अनुसार, मिंटू साव और विभा देवी ने मिलकर सिकंदर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। इसके लिए बड़ा बागलता गांव निवासी सुंदर दास को कथित रूप से 1.80 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी गई। पुलिस के मुताबिक, इसमें 50 हजार रुपये एडवांस के तौर पर दिए गए थे।

बानाकाटा जंगल में ले जाकर की गई हत्या

पुलिस के मुताबिक, साजिश के तहत विभा देवी सिकंदर को रात के समय बानाकाटा जंगल लेकर पहुंची। इसके बाद मिंटू साव, सुंदर दास, आकाश दास और परसुराम दास भी वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी ने मिलकर सिकंदर पर स्टील के जीआई पाइप से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपियों ने सिकंदर के शव को उसकी बाइक के साथ सड़क किनारे छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, ऐसा इसलिए किया गया ताकि पहली नजर में मामला सड़क हादसा लगे। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को हत्या की साजिश के संकेत मिले और धीरे-धीरे पूरी कड़ी सामने आती गई।

इसे भी पढ़ें –जमशेदपुर जिला बार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों से की मुलाकात, अधिवक्ताओं की कल्याण राशि जल्द आवंटित करने की मांग

एक सितंबर को मिला था शव

एक सितंबर को बानाकाटा जंगल में सिकंदर कुमार का शव बरामद हुआ था। मृतक के भाई जितेंद्र शर्मा के बयान पर कोवाली थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य बिंदुओं के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

जांच के क्रम में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

ये सामान हुए बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल स्टील का जीआई पाइप, एक कार, चार मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है।

छापेमारी टीम में थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव, पुअनि सिदो मुर्मू, सहदेव सिंह, गौतम कुमार, अजंता महतो, सअनि रोशन कुजूर, प्रमोद सिंह, चौकीदार किरण महाकुड़, स्वदेश सीट, नगेन सरदार, अंजली किस्कू, बबलू हांसदा, अस्तुला खान, बीरेंद्र बिरुआ सहित अन्यपुलिसकर्मी शामिल थे।

 

 

You may also like
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश

Leave a Reply