Jamshedpur (Jharkhand News): जमशेदपुर के टिनप्लेट रिक्रिएशन एसोसिएशन (Tinplate Recreation Association), गोलमुरी के स्थायी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रबंधन और Canteen, Hotel & Restaurant Workers’ Union के बीच समझौते के बाद कर्मचारियों को 20% वार्षिक बोनस (Jamshedpur Companies Annual Bonus) देने पर सहमति बनी है।
समझौता 18 सितंबर 2025 को हुआ, जिसमें यह तय हुआ कि कर्मचारियों को Payment of Bonus Act, 1965 में निर्धारित न्यूनतम से अधिक दर पर बोनस (Jamshedpur Companies Bonus) दिया जाएगा। बोनस का निर्धारण Basic + D.A. (बेसिक और डीए) की पात्र कमाई पर आधारित होगा।
समझौते की मुख्य बातें
* Minimum Bonus Payable: ₹39,924
* Maximum Bonus Payable: ₹48,626
* Average Bonus Payable: ₹42,915
समझौते पर हस्ताक्षर करने वालों में प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष कैप्टन मनीष सिन्हा, सचिव सरोज कुमार राय, कोषाध्यक्ष धृतिरूपा चटर्जी, सदस्य पी.के. दास और यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष बी.के. दिंदा, महासचिव ददन सिंह और सदस्य गुरप्रीत सिंह शामिल रहे।
इसे भी पढ़ें – टाटा स्टील में हुआ 16.68 प्रतिशत बोनस, छह सितंबर को खाते में जाएगी रकम
यह फैसला कर्मचारियों में खुशी का माहौल लेकर आया है और इससे उद्योग-श्रमिक संबंधों में और मजबूती आने की उम्मीद है।




