Home > Crime > Jamshedpur Crime: पश्चिम बंगाल से बरामद हुआ बर्मामाइंस अगवा तीन साल का आर्यन, मुंबई में बेचने के लिए किया था अपहरण

Jamshedpur Crime: पश्चिम बंगाल से बरामद हुआ बर्मामाइंस अगवा तीन साल का आर्यन, मुंबई में बेचने के लिए किया था अपहरण

Jamshedpur : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र से अगवा किए गए तीन साल के आर्यन महानंद को पुलिस ने छह घंटे के भीतर सकुशल बरामद (Jamshedpur Crime) कर लिया। बच्चे को पश्चिम बंगाल पुलिस की मदद से खड़गपुर स्टेशन के पास से बरामद किया गया। इस मामले में कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती निवासी 42 वर्षीय असलम खान को गिरफ्तार किया गया है।

सिटी डीएसपी संजीव कुमार (Jamshedpur Crime) ने बताया कि 4 सितंबर को दोपहर करीब तीन बजे समीर महानंद के बेटे आर्यन का अपहरण किया गया था। कुंती महानंद की शिकायत पर बर्मामाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। सीनियर एसपी के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर जांच शुरू की। बच्चे का पीछा करते हुए टीम पश्चिम बंगाल तक पहुंची और बंगाल पुलिस के सहयोग से खड़गपुर स्टेशन के पास से आर्यन को बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, असलम खान का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। आरोप है कि वह बच्चों को चोरी कर मुंबई ले जाता था और वहां बेच देता था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Crime: बोड़ाम में ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में चार गिरफ्तार; बाइक व चांदी के जेवरात बरामद+VDO

You may also like
Jamshedpur Crime: बोड़ाम में ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में चार गिरफ्तार; बाइक व चांदी के जेवरात बरामद+VDO
शिक्षक दिवस पर शिव गुरुकुल की शिक्षिका नीलम झा को बच्चों ने दी शुभकामनाएं
Jamshedpur Women’s University: राज्यपाल की मौजूदगी में 8 सितंबर को होगा जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह, 53 छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल 2200 छात्राओं को दी जाएगी डिग्री, ओवरऑल टॉपर को मिलेगा पहली बार चांसलर मेडल
Sonari Chain Snatching : सोनारी में चेन झपटमारी का खुलासा, तीसरा आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन बरामद

Leave a Reply