Home > Crime > सोनारी ज्वेलरी शॉप लूटकांड : जमशेदपुर पुलिस ने पलामू से मास्टरमाइंड को दबोचा, कार भी बरामद

सोनारी ज्वेलरी शॉप लूटकांड : जमशेदपुर पुलिस ने पलामू से मास्टरमाइंड को दबोचा, कार भी बरामद

Jamshedpur : झारखंड पुलिस को ज्वेलरी शॉप लूटकांड (Sonari Loot) मामले में बड़ी सफलता मिली है। सोनारी थाना क्षेत्र में 3 सितंबर को हुई वर्द्धमान ज्वेलरी शॉप लूटकांड (Sonari Loot) में शामिल पलामू के हरिहरगंज निवासी विनोद साव के पुत्र सूरज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हरिहरगंज थाना की पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए जमशेदपुर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली है।

हरिहरगंज के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि आरोपी सूरज कुमार, सोनारी थाना कांड संख्या 116/2025 में नामजद है। जांच में सामने आया कि इस वारदात में हरिहरगंज शहर के सीमावर्ती बिहार क्षेत्र के दो अन्य युवक भी शामिल थे।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में मानगो पुल पर अचानक बाइक में लगी आग, अफरा-तफरी और जाम

उल्लेखनीय है कि 3 सितंबर की शाम आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने हथियार के बल पर जमशेदपुर के सोनारी स्थित वर्द्धमान ज्वेलरी शॉप में लूटपाट की थी। इस वारदात में बदमाश लाखों के ज़ेवर लूट कर ले गए थे। घटना का खुलासा सीसीटीवी फुटेज की मदद से किया गया। गिरफ्तार आरोपी और जब्त कार को पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए जमशेदपुर ले गई है। पुलिस जल्द ही इस घटना का खुलासा कर सकती है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply