Home > Crime > कपाली के मिल्लत नगर में जमीन विवाद में बेटे ने पिता पर राड से कर दिया हमला, गंभीर हालत में एमजीएम में भर्ती

कपाली के मिल्लत नगर में जमीन विवाद में बेटे ने पिता पर राड से कर दिया हमला, गंभीर हालत में एमजीएम में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कपाली ओपी के मिल्लत नगर में शनिवार को जमीन विवाद में बेटे अहमद अली ने अपने पिता मोहम्मद अली पर रॉड से हमला कर दिया। इस मारपीट में मोहम्मद अली गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उनके सर में चोट आई है। उनके छोटे बेटे अमजद अली ने मोहम्मद अली को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। कपाली ओपी में मामले की शिकायत कर दी गई है। अमजद अली ने बताया कि उनके पिता के साथ बड़े भाई ने मारपीट की है। उनका बड़ा भाई गाय पालने का धंधा करता है। वह कई गाय खरीद कर लाया है और डेढ़ कट्ठा जमीन पर गाय बांधना चाहता है। पिता ने मना किया कि इस जमीन पर गाय ना बांधो। इस पर उसने अमजद अली की बाइक जलाने की कोशिश की। पिता ने बीच-बचाव किया तो उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया। अमजद अली ने बताया कि उसका बड़ा भाई पिता से जमीन मांग रहा है। लेकिन, खाना खर्चा उनको नहीं दे रहा है।

इसे भी पढ़ें-लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ समिति मजबूत करने पर तुलसी भवन में हुआ मंथन, पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?