Home > Jamshedpur > साकची में डीसी ऑफिस से निकला पोषण जागरूकता रथ, आंगनबाड़ी सेविकाओं ने संविधान तक निकाली रैली + वीडियो

साकची में डीसी ऑफिस से निकला पोषण जागरूकता रथ, आंगनबाड़ी सेविकाओं ने संविधान तक निकाली रैली + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर ‌: साकची में डीसी ऑफिस से शनिवार को पोषण जागरूकता रथ निकला। अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर इस पोषण जागरूकता रथ को रवाना किया। पोषण जागरूकता रथ के साथ ही आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं की एक रैली निकली। आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बताया कि बच्चों का पोषण बेहद जरूरी है। उन्हें ऐसी चीजें खिलाई जानी चाहिए, जिसमें पोषक तत्व हों। डीसी विजया जाधव ने बताया कि पोषण पखवारा चल रहा है। इसके तहत 4 अप्रैल तक पोषण जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

डीसी विजया जाधव

इसी को लेकर जागरूकता रथ रवाना किया गया है, जो विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करेगा। उन्होंने कहा कि इस बार की मेन थीम मिलेट्स यानी रागी या मड़वा है। उन्होंने कहा कि पहले रागी को निकृष्ट कोटि का अनाज समझा जाता था। लेकिन अब रिसर्च में पता चला है कि इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम अधिक होता है। यह काफी फायदेमंद है। साकची के डीसी ऑफिस से निकली पोषण जागरूकता रैली आमबगान पहुंचकर खत्म होगी।
इसे भी पढ़ें-लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ समिति मजबूत करने पर तुलसी भवन में हुआ मंथन, पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?

Leave a Reply