Home > Jamshedpur > लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ समिति मजबूत करने पर तुलसी भवन में हुआ मंथन, पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश

लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ समिति मजबूत करने पर तुलसी भवन में हुआ मंथन, पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : भाजपा झारखंड में लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार को बिष्टुपुर के तुलसी भवन में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के सभी मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मीटिंग में बूथ समिति को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। गणना समिति भी बनाई जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं।

पूर्व सीएम व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास

इसके बाद विधानसभा चुनाव होंगे। पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। सभी जगह बूथ समिति की बैठक की जाए और उसको मजबूत बनाया जाए। इसके अलावा जिला स्तर पर भी बूथ सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बैठक को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 24 सीटें भाजपा को जितानी होंगी। उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में जी जान से जुट जाएं। ताकि, अगली सरकार भाजपा की बने।
इसे भी पढ़ें-राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेसियों ने साकची में भाजपा के जिला कार्यालय के सामने फूंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार