Home > Crime > सिदगोड़ा सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग से 16 दुकानें राख, 30 लाख से अधिक का नुकसान

सिदगोड़ा सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग से 16 दुकानें राख, 30 लाख से अधिक का नुकसान

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा बाजार की सब्जी मंडी में बुधवार देर रात आग की भयावह घटना (Sidgoda Fire) सामने आई। अचानक लगी आग ने कुछ ही मिनटों में करीब 16 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में 30 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

आग लगते ही स्थानीय दुकानदार मौके पर पहुंचे और बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे, लेकिन आग की लपटें (Sidgoda Fire) तेज होती चली गईं। इस दौरान एक महिला की पूरी दुकान जलकर राख हो गई। वह बेबस होकर अपनी वर्षों की कमाई को आग में खाक होते देखती रही।

सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की कई गाड़ियां बुलाई गईं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक अजीत चंद्र, राजू राव, दीना प्रसाद की दुकानें और दो बड़े गोदाम पूरी तरह जल चुके थे।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में जुबिली पार्क के पास पत्नी ने क्यों की पति की पिटाई, वजह जान कर लोग रह गए हैरान

स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि सिदगोड़ा बाजार में पहले भी आग की कई घटनाएं हो चुकी हैं। वर्ष 2019 में भी यहां बड़ी आग लगी थी। व्यापारियों का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर आग लगाने की घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की है।

पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आग शार्ट सर्किट से लगी या किसी ने जानबूझकर इसे अंजाम दिया। स्थानीय प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

You may also like
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO
Jamshedpur Urdu University: उर्दू यूनिवर्सिटी बनाने की मुहिम को सुदिव्य कुमार सोनू के इंतकाल से धक्का+VDO

Leave a Reply